newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: इस कांग्रेस विधायक पर ही भड़क गए राहुल गांधी, देखें Video

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को गुस्से में देख कांग्रेस के अन्य नेता भी सकते में आ जाते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी, सचिन पायलट और अन्य नेताओं के साथ बात कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस विधायक रफीक खान किसी तरह से उनके पास पहुंच जाते है। वो राहुल गांधी के बातचीत के दौरान बार-बार टोकाटाकी करने की कोशिश करते है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में प्रवेश कर गई है। राजस्थान में एंट्री करने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ समेत कुछ अन्य नेता भी मौजूद रहे। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर कांग्रेस के नेता भी हक्के-बक्के रह जाते है। दरअसल यात्रा के दौरान राहुल गांधी, सचिन पायलट, रमेश मीणा समेत कई नेताओं से सियासी मसले पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कई नेता उनसे मिलने की कोशिश करते है।  पदयात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान राहुल गांधी के बीच-बीच में टोकाटाकी कर रहे थे जिसके बाद उनका गुस्सा कांग्रेस विधायक रफीक खान पर निकल जाता है।

राहुल गांधी को गुस्से में देख कांग्रेस के अन्य नेता भी सकते में आ जाते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी, सचिन पायलट और अन्य नेताओं के साथ बात कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस विधायक रफीक खान किसी तरह से उनके पास पहुंच जाते है। वो राहुल गांधी के बातचीत के दौरान बार-बार टोकाटाकी करने की कोशिश करते है।

Bharat Jodo Yatra

बताया जा रहा है कि एक नहीं बल्कि कई बार रफीक खान राहुल गांधी के बीच बोलने लगते है। जिससे देखकर राहुल गांधी को गुस्सा आ जाता है और सभी के सामने कांग्रेस विधायक रफीक खान को डांट देते है। वहीं राहुल गांधी का गुस्सा देख रफीक खान पीछे हो जाते है। इसी दौरान राहुल गांधी का गुस्सा देख अन्य नेता भी चौक जाते है।

Rahul Gandhi

यहां देखिए वीडियो-