newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनावः कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण किया निलंबित

खबर निकलकर सामने आ रही है की पार्टी ने दिग्गज नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह दिल्ली चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से ठीक पहले लगातार कांग्रेस पार्टी के अंदर अफरातफरी की स्थिति देखने को मिल रही है। कुछ नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन ताम लिया है तो वहीं दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी परेशानी भरा हो गया है। अब इस सब के बीच एक और खबर निकलकर सामने आ रही है की पार्टी ने दिग्गज नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह दिल्ली चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे।  वह चुनाव में अपने बेटे के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद से ही महाबल बेटे के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।Mahabal Mishra congress पार्टी की तरफ से एक रिलिज जारी कर इस बात की सूचना दी गई है कि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित किया जा रहा है। महाबल मिश्रा लोकसभा सांसद रह चुके हैं और कद्दावर पूर्वांचली नेता माने जाते हैं। ऐसे में यह दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। वह चुनाव में अपने बेटे के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।Mahabal Mishra congress

आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरें हैं। अरविंद केजरीवाल ने विनय मिश्रा को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में अपने सभी पूर्व सांसदों और लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने का फरमान जारी कर दिया था। ऐसे में महाबल मिश्रा धर्म संकट में फंसे हुए नजर आ रहे थे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने का आदेश दिया था। साथ ही दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी रहे नेताओं को भी विधानसभा चुनाव में लड़ने का फरमान जारी किया गया था। इसके चलते कई वरिष्ठ नेताओं को धर्म संकट में डाल दिया गया था। Mahabal Mishra congressइनमें से पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके महाबल मिश्रा के लिए सबसे बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई थी और वह पुत्र-पार्टी के बीच में फंस गए थे। अब इसी को लेकर पार्टी की तरफ से महाबल मिश्रा के खिलाफ एक्शन लिया गया है।