newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: ‘अब उस सूट-बूट का क्या..’, महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर केंद्रीय गडकरी का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अब वो लोग दुखी हैं कि अपना चांस आता है या नहीं। क्योंकि अब भीड़ काफी हो गई है। पहले से सूट-बूट सिलवा कर तैयार थे कि कब नंबर लग जाए। अब उस सूट-बूट का क्या करना है। इस हॉल  की क्षमता 2200 है..कितने भी लोग यहां बैठ सकते हैं।

नई दिल्ली। अजित पवार के खेमे वाली एनसीपी के भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने के बाद जब शिंदे गुट में नाराजगी की खबरें सामने आई। जब चर्चा चली की शिंदे गुट के विधायक मंत्री पद कम पाएंगे। क्योंकि अजित गुट के नेताओं ने मंत्री पद ले लिया है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महाराष्ट्र का बिना नाम लिए कहा कि मंत्री पद के इच्छुक सूट बूट तैयार किए रहगए। भीड़ बढ़ गई, मंत्रिमंडल ज्यादा बढ़ नहीं सकता है। मंत्री बनाने की चाह रखने वाले अब अवसर हाथ से निकल जाने से दुखी है।

गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अब वो लोग दुखी हैं कि अपना चांस आता है या नहीं। क्योंकि अब भीड़ काफी हो गई है। पहले से सूट-बूट सिलवा कर तैयार थे कि कब नंबर लग जाए। अब उस सूट-बूट का क्या करना है। इस हॉल  की क्षमता 2200 है..कितने भी लोग यहां बैठ सकते हैं। लेकिन मंत्रिमंडल की क्षमता ऐसे नहीं बढ़ सकती। अपना देश और समाज दुखी आत्मा का महासागर है। आगे उन्होंने कहा, पार्षद को लगता है कि वो विधायक नहीं बने। जो विधायक हैं उनको लगता है वो मंत्री नहीं, मंत्री बने उन्हें लगता है वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।

महाराष्ट्र के सियासी संकट पर विधायकों की दुखती बताती नब्ज की बात गडकरी ने कह दी है। उन्होंने महाराष्ट्र में मंत्री पद का ख्वाब संजोते नेताओं का सच बताया है। बता दें कि राज्य में अचानक एनसीपी से टूट आए अजित पवार समेत 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेते है इसके बाद ये सवाल महाराष्ट्र में पूछे जाने लगा कि क्या सीएम शिंदे के साथ सत्ता में आकर मंत्री बनने का सपना संजोए शिवसेना के विधायकों का क्या होगा? ऐसी खबरें भी आई कि शिंदे गुट के नेता एनसीपी के अजित पवार के गुट की सरप्राइज एंट्री से अपने हिस्से की मंत्री पद वाली कुर्सी जाने से आशंका से नाराज है? महाराष्ट्र के इसी सियासी घमासान पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अहम बयान दिया है।