newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP: क्या कांग्रेस के लिए मुसलमान केवल भीड़तंत्र? पार्टी की MP ईकाई ने जारी की 32 प्रवक्ता की सूची, लेकिन एक भी अल्पसंख्यक नहीं

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा नेता ने राहुल कोठारी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार करते हुए लिखा, ”मध्यप्रदेश कांग्रेस के 32 नए प्रवक्ताओं में एक भी मुस्लिम को जगह नहीं,32 में केवल 3 महिला।भोपाल के कथित विधायक मुस्लिमों की इस दुर्गति पर कुछ बोलेंगे या चूड़ी पहनकर बैठेंगे?”

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की इस वक्त बुरे दौरे से गुजर रही है। हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस ने तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया था। जिसमें पार्टी ने आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी और पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर मंथन किया। लेकिन  कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे है। एक के बाद एक कई दिग्गजों ने अब तक पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसमें हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़ और कपिल सिब्बल का नाम शामिल है। एक तरफ जहां कई दिग्गज पार्टी का साथ छोड़ रहे है। वहीं दूसरी ओर कांंग्रेस खुद को मुसलमान का रेहनुमा बताने वाली पार्टी की अब सच्चाई सामने आ रही है। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। हैरान करने वाली बात ये है कि मुसलमानों का आका बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं दी। इसके अलावा 32 में से केवल 3 महिला को प्रवक्ता को बनाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को सत्ता में काबिज करने में मुस्लिम मतदाओं की अहम भूमिका रही है? लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए अब मुसलमान केवल भीड़तंत्र है?

वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा नेता राहुल कोठारी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार करते हुए लिखा, ”मध्यप्रदेश कांग्रेस के 32 नए प्रवक्ताओं में एक भी मुस्लिम को जगह नहीं,32 में केवल 3 महिला।भोपाल के कथित विधायक मुस्लिमों की इस दुर्गति पर कुछ बोलेंगे या चूड़ी पहनकर बैठेंगे?”

इसके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर लोगों का भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। परवेज नाम के यूजर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ”एमपी कांग्रेस की नज़र में मुसलमान सिर्फ नारे लगाने और दरी बिछाने के लिए है, मध्यप्रदेश प्रदेश प्रवक्ता की सूची में एक भी मुस्लिम नाम नही 32 लोगो की सूची में एक भी मुस्लिम नही इससे ये साबित होता है कि मुसलमान सिर्फ वोट ओर भीड़ इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की नज़र में मुसलमानों की इतनी ही हैसियत है की सिर्फ कांग्रेस की रैलियों में भीड़ बढ़ाएं डंडे झंडे उठाएं दरी बिछाए जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और पद मान सम्मान की बात आ जाए तो पीछे करके,डर बैठाया जाए आगे मत आओ नहीं तो भाजपा जीत जाएगी।”