newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Toolkit Case: दिशा रवि के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी तो लोगों ने लगाई क्लास, कहा- कांग्रेस गद्दारों की…

Toolkit Case: दरअसल सोमवार को प्रियंका गाधी ने विवादित ‘टूलकिट’ मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर हमला बोला। प्रियंका ने शायराना अंदाज में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है।  उन्होंने ने ट्वीट कर कहा, “डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को किसानों के विरोध से संबंधित ‘टूलकिट’ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) को पांच दिनों के लिए पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया। वहीं दिशा रवि की गिरफ्तारी का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी अब दिशा रवि के समर्थन में उतर आए है। कांग्रेस नेता शशि थरूर, कपिल सिब्बल के बाद अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी दिशा रवि के समर्थन में आ गई है। प्रियंका गांधी ने दिशा के बहाने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। हालांकि जलवायु कार्यकर्ता दिशा का साथ देना प्रियंका गांधी को महंगा पड़ गया। लोगों ने प्रियंका के साथ गांधी परिवार को जमकर खरी खोटी सुना डाली।

Disha ravi Arrested

दरअसल सोमवार को प्रियंका गांधी ने विवादित ‘टूलकिट’ मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर हमला बोला। प्रियंका ने शायराना अंदाज में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’

हालांकि दिशा रवि का समर्थन करना प्रियंका गांधी को महंगा पड़ गया। लोगों ने प्रियंका के बहाने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए लिखा, कांग्रेस गद्दारों की पार्टी बन चुकी ए इनके हो लोग होते हैं पहले कहते हैं कार्यवाही करो जब होता तो समर्थन में खड़े होते हैं जिन्हें देश से प्यार है अभी भी वक़्त हैं कांग्रेस का साथ छोड़ दो नही तो कांग्रेस एकबार फिर से देश जलाने के लिए तैयार खड़ी है।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेश समेत कई लोगों ने दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध किया। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किसानों के विरोध प्रदर्शनों से संबंधित ‘टूलकिट’ को साझा करने में कथित भागीदारी के आरोप में बेंगलुरु की 21 वर्षीय कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। थरूर ने अपमानजनक जम्मू-कश्मीर डीएसपी दविंदर सिंह की एक तस्वीर साझा की, जो जमानत पर बाहर हैं।

farmer protest
उन्होंने कहा, “एक्टिविस्ट जेल में बंद है, जबकि टेररिस्ट (आतंकवादी) जमानत पर है। आश्चर्य है कि हमारे अधिकारी पुलवामा हमले की सालगिरह को कैसे मनाएंगे? आपके पास इस हेडलाइन के पेयर का जवाब है?”

बता दें कि दिशा रवि ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ अभियान के संस्थापकों में से एक हैं और उन्होंने कथित रूप से ‘टूलकिट’ को संपादित किया और इसे सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाया। दिशा को शनिवार को बेंगलुरु के सोलादेवनहल्ली इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।