newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: राहुल की तारीफ में प्रियंका ने पढ़े कसीदे, कहा तुम हो ‘असली योद्धा’; लोगों के आ रहे ढेरों रिएक्शन

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी आगे कहती है, क्योंकि पूरा सत्ता का जोर लगाया गया। सरकार ने हजार करोड़ रुपये खर्च किए। इनकी (राहुल) छवि को खराब करने के लिए। लेकिन ये सच्चाई से पीछे हटे नहीं। इनके पीछे एजेंसियां लगाई गई। ये डर नहीं। ये योद्धा है। अडानी और अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए है और न खरीद पाएंगे।

नई दिल्ली। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक बयान सामने आया है। जिसमें प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की प्रशंसा कर रही है। इतना ही नहीं वो केंद्र सरकार पर निशाना भी साध रही है। साथ ही उद्योगपतियों पर हमला कर रही है। दरअसल कुछ दिनों के आराम के बाद मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अलग पड़ाव की तरफ बढ़ गई है। इस पदयात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांंधी आज शामिल हुई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की। प्रियंका ने मंच से राहुल गांधी की तरफ देखते हुए कहा, मेरे बड़े भाई इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता जोर-जोर से तालियां बजाने लगते है।

प्रियंका गांधी आगे कहती है, क्योंकि पूरा सत्ता का जोर लगाया गया। सरकार ने हजार करोड़ रुपये खर्च किए। इनकी (राहुल) छवि को खराब करने के लिए। लेकिन ये सच्चाई से पीछे हटे नहीं। इनके पीछे एजेंसियां लगाई गई। ये डर नहीं। ये योद्धा है। अडानी और अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए है और न खरीद पाएंगे।

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनकर पदयात्रा करने और उनकी सुरक्षा के सवालों का भी जवाब दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, मेरे भाई सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनकी सुरक्षा करेगा। वहीं इस दौरान राहुल गांधी का प्रियंका गांधी के साथ प्यार दुलार करते हुए भी वीडियो सामने आया है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

अब प्रियंका गांधी के इस बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यूजर्स कांग्रेस नेता के बयान पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। कई यूजर्स प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर मजे ले रहे है तो कुछ निशाना साध रहे है। एक यूजर ने लिखा, ”पप्पू को कोई लेने के लिए तैयार नहीं है। अखिलेश ने लिया था पप्पू ने साइकिल पंचर कर दिया।”

संजय नाम के यूजर ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, इन्हे तो पहले से ही चीनियों ने खरीद रखा है!

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”राफेल पर असत्य, पेगासस पर असत्य, नोटबंदी पर असत्य, GST पर असत्य, चीन पर असत्य।”

राजेश नाम के यूजर ने लिखा, ”क्या योगदान हैं राहुल गांधी का?, अदाणी अंबानी जैसे उधोगपति का खुन चुस लेना कोंग्रेस का बरसों से है। हजारों करोड़ों रुपए टेक्स, रोज़गार हमारे उद्योगपति ही देते हैं। ना जवाहरलाल, इन्दिरा गांधी राजीव गांधी ने उधोगपति के लिए कुछ किया। मोदी सरकार ने टेक्स कम कर दिया आज़ विकास दिखता है।”

बता दें कि कुछ दिनों के आराम दिन के बाद आज राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू की। मंगलवार सुबह को वह अपने यात्रा को शुरू करने से पहले कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ भी पड़ा। साथ ही उन्होंने माथे पर टीका,  गले में भगवा पटका भी पहना। इसके बाद फिर राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा शुरू की।