newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर इस लड़की ने बनाया ऐसा रैप, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

कांग्रेस का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की हास्यास्पद छवि को ध्वस्त करने में कामयाब रही है। राहुल की यह छवि मीडिया द्वारा बनाई गई है। जिसे ध्वस्त करने में यह यात्रा कारगर साबित हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सपोर्ट राहुल गांधी को भरपूर मिल रहा है।

नई दिल्ली। 2023 में 9 राज्यों में चुनाव हैं…साल 2024 में लोकसभा चुनाव है…समय कम है…ऐसे में कांग्रेस की दुर्गति तो किसी से छुपी नहीं है। चुनाव चाहे विधानसभा हो या लोकसभा। सभी चुनावों में कांग्रेस को मुंह की ही खानी पड़ रही है। बीते दिनों लोकसभा चुनाव में पार्टी की हुई करारी शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से मनाने की खूब कोशिशें हुईं। लेकिन यह कोशिशें कामयाब नहीं हुई।

राहुल अपने वचन पर अटल रहे। नतीजा यह हुआ कि सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्य़क्ष बनाना पड़ा। लेकिन पार्टी की स्थायी अध्यक्ष की तलाश जारी रही। हालांकि, इस बीच राहुल को मनाने की कवायद भी जारी रही, लेकिन कोशिश कामयाब नहीं हुई। जिसे लेकर कांग्रेस में अंतर्कलह ने भी जन्म ले लिया। इस बीच कांग्रेस में जी-21 नेताओं की टोली का भी उदय हुआ। यह एक ऐसी टोल थी, जो पार्टी में जारी गतिविधियों के बारे में समय-समय खुलकर बोलते रहे।

हालांकि, अब इनमें से अधिकांश नेता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस का दुर्ग दरकता जा रहा है। इस बीच पार्टी ने स्थायी अध्यक्ष की दरकार को महसूस किया, तो फौरन मल्लिकार्जुन खड़गे और थरूर को मैदान में उतारा गया। खड़गे बाजी मार गए। उन्हें राष्ट्रीय अध्य़क्ष की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन सवाल यह था कि क्या खड़गे कांग्रेस में हरियाली ला पाएंगे या पार्टी में जारी सूखेपन का यह सिलसिला यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा। इस बीच यकायक तो नहीं संभवत: सुनियोजित ही भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया। राहुल की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक इस यात्रा का निकालने का मन बनाया गया। अब तक राहुल कई सूबों में अपनी यात्रा निकाल चुके हैं। इस बीच कई प्रसंगों को लेकर उनकी यह यात्रा सुर्खियों में भी रही।

कभी यात्रा में किसी के शामिल होने को लेकर विवाद का जन्म हुआ, तो कभी कांग्रेस नेताओं की किसी गतिविधियों पर नाराजगी जाहिर की गई। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा कांग्रेस के लिए सियासी मोर्चे पर लाभप्रद साबित हुई है। कांग्रेस का यहां तक कहना है कि आगामी चुनावों में पार्टी को इस यात्रा का फायदा मिलेगा। विदित हो कि इस वर्ष में 9 राज्यों में चुनाव हैं। ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को सियासी मोर्चे पर कितना फायदा मिलता है। इस बीच राहुल गांधी भी समय-समय पर प्रेस कांफ्रेंस में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए बहुत कुछ सीखने की बात कह चुके हैं। लेकिन अब उनकी इस बात में कितनी सार्थकता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Bharat Jodo Yatra

बता दें कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी के हमले के केंद्र में प्रमुख रूप से बीजेपी और आरएसएस रही। राहुल ने हर राज्य में जनता को संबोधित करने के क्रम में आरएसएस और बीजेपी को ही निशाने पर लिया है। बीते दिनों राजधानी दिल्ली में यात्रा के दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के क्रम में महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, सामरिक चुनौती, किसान सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया था। याद दिला दें कि वर्तमान में राहुल गांधी की यात्रा पंजाब में है, जहां उन्होंने केजरीवाल को भी निशान पर लिया। कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार से नियंत्रित की जा रही हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मान को पंजाब की जनता ने सीएम कुर्सी पर विराजमान किया है, ना की दिल्ली के लोगों ने। बता दें कि राहुल ने पहली बार यात्रा के दौरान केजरीवाल को निशाने पर लिया है, नहीं तो इससे पहले उनके हमले के केंद्र में बीजेपी और आरएसएस ही रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra

उधर, कांग्रेस का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की हास्यास्पद छवि को ध्वस्त करने में कामयाब रही है। राहुल की यह छवि मीडिया द्वारा बनाई गई है। जिसे ध्वस्त करने में यह यात्रा कारगर साबित हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सपोर्ट राहुल गांधी को भरपूर मिल रहा है। वे सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, जो कल तक कांग्रेस से सूखेपन से निरुत्साहित हो चुके थे, उनके अंदर इस यात्रा ने जान फूंकने का काम किया है। जिसके लिए इस यात्रा की सराहना की जा रही है। इस बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस कार्यकर्ता का नाम अनम अली है। जिन्होंने यह वीडियो साझा किया है।

बता दें कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर यह रैप तैयार किया है। जिसे उन्होंने वीडियो के रूप में भी साझा किया है। इस रैप में उन्होंने उन सभी मुद्दों का जिक्र किया है, जिसे लेकर वर्तमान में राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा रहे हैं। बहरहाल, अभी यह वीडियो खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

ऐसे में बतौर पाठक आपका इस वीडियो पूरे वीडियो पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार के विरोध में राजनीतिक माहौल को जन्म देने के लिए इस यात्रा को निकाल कर रहे हैं। ऐसे में आगामी 9 राज्यों के चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में यह देखना होगा कि उनकी यह कोशिश कितनी सफल साबित हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दनिया की तमाम बडी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम