newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका गांधी से पूछा, बताएं मुख्तार के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों?

Uttar Pradesh: सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दुर्दांत अपराधी मुख्तार के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों, इसका जवाब राहुल और प्रियंका को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है। वह हर घटना को अपने चश्मे से देखती है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दुर्दांत अपराधी मुख्तार के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों, इसका जवाब राहुल और प्रियंका को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है। वह हर घटना को अपने चश्मे से देखती है। राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है। यहां तक कि देश और समाज के दुश्मनों का भी। दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सबूत है।

rahul gandhi and priyanka gandhi

यह बातें राज्य सरकार के प्रवक्ता और सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कही। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले जिसमें किसी राजनीतिक दल की एक माफिया के प्रति इस कदर सहानुभूति उमड़ी हो कि उसके पैरोकारी में वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाए।

Siddharth Nath Singh

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूरा समाज जानता है कि मुख्तार क्या है? कितने लोग उसके जुल्म और ज्यादती के शिकार हुए हैं? मेरा कांग्रेस के साहबजादे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल है कि इस सहानुभूति की वजह क्या है? उन लोगों के बारे में उनका क्या ख्याल है जिनका घर-परिवार मुख्तार के कारण उजड़ गया? मैं ही नहीं पूरा देश और समाज यह जानना चाहता है।

UP Cabinet Minister Siddharth Nath Singh

मुख्तार अंसारी की पैरवी करते हुए क्या कभी कांग्रेस ने इनके बारे में सोचा? यकीनन नहीं सोचा होगा। कांग्रेस की पूरी राजनीति की बुनियाद ही नफा-नुकसान पर आधारित है। मुख्तार के बहाने उनकी नजर वर्ग विशेष के वोट पर है, पर उनके ये मंसूबे पूरे होने से रहे। योगी सरकार अलग तरह की सरकार है। वह अपराधियों और माफियायों को सत्ता के संरक्षण के रूप में खाद-पानी नहीं देती। उनका मान मर्दन करती है, करती रहेगी। उनको कोई बचा नहीं सकता। कांग्रेस भी इस मुगालते में न रहे।