नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में आज, शनिवार 12 नवंबर को मतदान हो रहा है। यहां 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। 68 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। मतों की गणना 8 दिसंबर 2022 को की जाएगी। वर्तमान में हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के इस चुनाव में अपनी सत्ता कायम रखने की चुनौती है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार प्रदेश में अपनी सत्ता स्थापित करने की बात कर रही है।
लाइव अपडेट
पहली बार जैसे उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड बदला और योगी जी दुबारा मुख्यमंत्री बनें वैसे ही हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
हिमाचल में चुनाव का परिणाम तो 8 दिसंबर को आएगा लेकिन पहली बार जैसे उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड बदला और योगी जी दुबारा मुख्यमंत्री बनें वैसे ही हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पटना pic.twitter.com/5W3fg0IH0l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान दर्ज़ हुआ-
हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान दर्ज़ हुआ।#HimachalPradeshelections2022 pic.twitter.com/f43bOQ2opo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से मजहब के नाम पर भाजपा के प्रचारक प्रचार करते हैं और चुनाव आयोग तमाशा देख रहा है-PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
ये चुनाव आयोग का काम(जम्मू-कश्मीर में चुनाव) है। इससे ज्यादा BJP का काम है क्योंकि चुनाव आयोग BJP का एक हाथ बन गई है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से मजहब के नाम पर भाजपा के प्रचारक प्रचार करते हैं और चुनाव आयोग तमाशा देख रहा है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग pic.twitter.com/IPW36wHVC3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (AAP) नज़र नहीं आएंगे आज वह नज़र नहीं आ रहे-राजस्थान CM अशोक गहलोत
हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (AAP) नज़र नहीं आएंगे, आज वह नज़र नहीं आ रहे। मैं हिमाचल से आया हूं। ऐसा क्या कारण है कि उन्होंने वहां से अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया?
उन्होंने अपने उम्मीदवार वापस नहीं लिए।आप BJP को जिताना चाह रहे हैं:राजस्थान CM अशोक गहलोत https://t.co/YNG1BAR4Eb pic.twitter.com/SqBREb2lUC— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
मैं BJP के पक्ष में वातावरण देख रहा हूं- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है इसलिए हमेशा यहां अच्छी पोलिंग होती है।मोदी जी के आशीर्वाद से जयराम जी ने जिस तरह से हिमाचल को आगे बढ़ाया है उसको लोग एक बार फिर से मौका देना चाहते हैं। मैं BJP के पक्ष में वातावरण देख रहा हूं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बिलासपुर pic.twitter.com/hehx42npBZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर ज़िले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है ताकि बच्चों के साथ आने वालों को समस्या का सामना ना करना पड़े: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दिल्ली pic.twitter.com/ASow132a0P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
इस बार 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
इस बार 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं…यहां हिमाचल में 56,000 विकलांग मतदाता(PWD) हैं। हमने उनके लिए काफी इंतजाम किए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दिल्ली pic.twitter.com/oQPZUXzyXW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल में मतदान के दिन अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- पार्टी झूठे वादे करती है-
Anurag Thakur attacks Congress on Himachal polling day, says party makes false promises
Read @ANI Story | https://t.co/3GPpWJTFHc#HimachalPradesh #HimachalElection2022 #HimachalPradeshelections2022 #Assembly #Election2022 #Congress #AnuragThakur pic.twitter.com/rZfiEmCzH8
— ANI Digital (@ani_digital) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% मतदान दर्ज हुआ-
हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% मतदान दर्ज हुआ।#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/CTRvP1u6FO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया-
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया।
उन्होंने कहा, “आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। मुझे लगता है कि इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस को मतदान किया है।” pic.twitter.com/tvOjdK0tu7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
“रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा। आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा-कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा
हिमाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के लॉन्गवुड में मतदान किया।
उन्होंने कहा, “रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा। आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है। वह भाजपा की B टीम है और वोट काटने के लिए हैं।” pic.twitter.com/biASegMMUb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान हुआ-
हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान हुआ। लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/OUlzzH3NPW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/3Ou9FJM4T5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया-
हिमाचल प्रदेश: राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए। #HimachalPradeshelections2022 pic.twitter.com/evt61EtYLn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए- राहुल गांधी
हिमाचल वोट करेगा OPS के लिए
हिमाचल वोट करेगा रोज़गार के लिए
हिमाचल वोट करेगा ‘हर घर लक्ष्मी’ के लिए
आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2022
यह सेमीफाइनल था फाइनल में कांग्रेस की सरकार बनेगी-कांग्रेस के विधायक विक्रामादित्य सिंह-
उपचुनावों में भी यह सरकार (BJP) चारों खाने चित्त हुई है। यह सेमीफाइनल था फाइनल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह (भाजपा) कोई नहीं होती हिमाचल की संस्कृति और रिवाज को बदलने वाले। यहां की परंपरा और रिवाज जारी थी, है और रहेगी: कांग्रेस के विधायक विक्रामादित्य सिंह, रामपुर pic.twitter.com/lW1PUlgwKz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया-
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया।
उन्होंने कहा, “भाजपा रिवाज बदल रही है। भाजपा भारी बहुमत से आएगी और दोबारा सरकार बनाएगी।”#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/jwGm6tFvg7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया- हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया।
उन्होंने कहा, “मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। आप ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।”#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/skChSgkgqM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
महिलाओं, युवाओं से मजबूत सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की-अमित शाह
Himachal Assembly elections: Amit Shah appeals women, youth to vote in maximum numbers to elect strong govt
Read @ANI Story | https://t.co/TAI0QWGrKU#AmitShah #HimachalPradesh #HimachalElection2022 #HimachalPradeshelections2022 #Assembly pic.twitter.com/rokfOd9p40
— ANI Digital (@ani_digital) November 12, 2022
हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, रामपुर pic.twitter.com/bkgt97L13w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए-जयराम ठाकुर
आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूती दे सकें। मुझे पूरा यकीन है कि इस बार लोगों का सरकार को दोबारा लाने का मन है और इसमें हम लोग जरूर सफल होंगे: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सराज pic.twitter.com/R7SXYHsUIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।
प्रिय हिमाचल वासियों,
आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जय हिंद।
जय हिमाचल।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 12, 2022
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल चुनाव को लेकर ट्वीट किया। पीएम ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022