newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सोनिया गांधी ने दिया अहम बयान!

Congress: ऐसी भी खबर है कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते है। आज ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 जनपथ जाकर मुलाकात भी की है। इसी मुलाकात के दौरान शशि थरूर ने सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद को लेकर प्रश्न किया। जिस पर सोनिया गांधी ने उन्हें दो टूक जवाब देते हुए कहा कि इट्स यूअर कॉल।

नई दिल्ली। देश की राजनीति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर कांग्रेस पार्टी को लेकर को लेकर आई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव में गांधी परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा। यानी की कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव गांधी परिवार की तरफ से कोई नहीं लड़ेगा। खबर है कि पार्टी का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ सकता है। ऐसे में सवाल है कि अगर गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा तो क्या शशि थरूर या फिर अशोक गहलोत की लॉटरी लगेगी। अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक, गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं करेगा। ये खबर ऐसे वक्त में आई है जब 4 राज्यों में  राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए बकायदा प्रस्ताव पारित कर दिया।

priyanka rahul sonia gandhi

ऐसी भी खबर है कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते है। आज ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 जनपथ जाकर मुलाकात भी की है। इसी मुलाकात के दौरान शशि थरूर ने सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद को लेकर प्रश्न किया। जिस पर सोनिया गांधी ने उन्हें दो टूक जवाब देते हुए कहा कि इट्स यूअर कॉल।

थरूर के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर चर्चा जोरों पर है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 19 अक्टूबर को नतीजों का एलान होगा।