newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वाराणसी में प्रियंका और ‘रावण’, पकने वाली है नई सियासी खिचड़ी!

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज बनारस(वाराणसी) पहुंची हैं। खास बात यह है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण भी आज बनारस में हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज बनारस(वाराणसी) पहुंची हैं। खास बात यह है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण भी आज बनारस में हैं। सूत्रों के मुताबिक रावण और प्रियंका के बीच आने वाले चुनावों के मद्देनजर सियासी खिचड़ी पक रही है।Priyanka Gandhi प्रियंका के बनारस पहुंचने से पहले चंद्रशेखर उर्फ रावण भी रविदास मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रविदास मंदिर में दर्शन किए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना आधार बनाने की कोशिश में जुटे चंद्रशेखर से लोकसभा चुनावों के दौरान प्रियंका ने मुलाकात की थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की थी। तब प्रियंका गांधी के साथ यूपी पश्चिम के चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। उसी वक़्त से अटकलें तेज हो गई थीं कि क्या चंद्रशेखर भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे या कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे।Priyanka Gandhi

चंद्रशेखर से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कहा था कि ये अहंकारी सरकार है जो युवा की आवाज कुचलना चाहती है। ये नौजवान हैं, रोजगार तो सरकार ने दिया नहीं, अगर संघर्ष कर रहे हैं तो करने दीजिए। ये सरकार नौजवान की आवाज उठाना नहीं चाहती है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका यूपी में अगले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटी हुई हैं। ऐसे में दलित वोटरों को लुभाने के लिए चंद्रशेखर उनके पास तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।