newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: राजनाथ सिंह के सामने लोगों ने लगाए ‘PoK चाहिए’ के नारे, तो रक्षामंत्री ने मुस्कुराते हुए दिया ये जवाब

Himachal Pradesh: रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह कहते है कि, मैं आज भी दावे के साथ कह सकता हूं। आज भी सीमा पर जरूरत होगी, अगर कही से भी कमी दिखाई देगी तो हमारे पूर्व सैनिक भी सीमाओंं पर आज भी जाने के लिए तैयार रहते है। ऐसे-ऐसे पूर्व सैनिकों को हमने देखा है। इसी बीच रैली में मौजूद लोग पीओके चाहिए पीओके का नारा लगाने लगते है जिसपर पर पहले मुस्कुराते है और फिर लोगों के सवाल का जवाब देते हुए कहते है कि “धैर्य रखिए धैर्य।” 

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य में 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि 08 दिसंबक को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद से सतारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राज्य में जीत का परचम लहराने के लिए लगातार रैलियां कर रहे है और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। लेकिन उनके संबोधन के दौरान लोग ऐसा मांग कर देते है जिसे सुनकर वो खुद मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते है और फिर उसका हंसाते हुए जवाब भी देते है। दरअसल रैली में मौजूद लोग ‘PoK चाहिए PoK’ के नारे लगाते है। ये बात सुनकर रक्षामंत्री हंसने लगते है फिर इस पर प्रतिक्रिया भी देते है।

रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह कहते है कि, मैं आज भी दावे के साथ कह सकता हूं। आज भी सीमा पर जरूरत होगी, अगर कही से भी कमी दिखाई देगी तो हमारे पूर्व सैनिक भी सीमाओंं पर आज भी जाने के लिए तैयार रहते है। ऐसे-ऐसे पूर्व सैनिकों को हमने देखा है। इसी बीच रैली में मौजूद लोग पीओके चाहिए पीओके का नारा लगाने लगते है जिसपर पर पहले मुस्कुराते है और फिर लोगों के सवाल का जवाब देते हुए कहते है कि “धैर्य रखिए धैर्य।”

इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। वहीं सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह की रैली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। विदित हो कि पीओके हमारे देश का अटूट भाग है। यह जम्मू-कश्मीर से लगता है। हालांकि, वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे में है। विभाजन के बाद पाकिस्तान ने उस पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था।