newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

किसान आंदोलन के बीच केजरीवाल सरकार ने पुलिस से वापस मांगी DTC की सभी बसें, संबित पात्रा का फूटा गुस्सा, कह दी ये बात

Farmers Protest: दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी किसान आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है। इस बीच अब इस आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार आमने-सामने हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि जब तक सरकार नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे। वे यह आंदोलन नहीं खत्‍म करेंगे। वहीं किसान आंदोलन को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। एक ओर जहां कुछ विपक्षी पार्टियां भी किसानों के समर्थन में उतर चुकी हैं। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी किसान आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है। इस बीच अब इस आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार आमने-सामने हैं।

दरअसल दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने किसान आंदोलन में ड्यूटी कर रहे हजारों पुलिसकर्मियों को अब DTC बस देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि DTC की तकरीबन 10% बस दिल्ली पुलिस की सेवा में हैं जबकि दिल्ली की बसों में अब भी कोरोना की वजह से स्टैंडिंग अलाउड नहीं है। इसलिए अब दिल्ली पुलिस को बस देना मुमकिन नहीं है। सूत्रों के अनुसार, परिवहन विभाग ने DTC को निर्देश देकर दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गईं बसों को लौटने के लिए कहा है।

kejriwal

वहीं दिल्ली सरकार के इस फैसले पर अब भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने एक तानाशाही रवैया दिखाया है, वे अराजक थे और आज भी अराजक के रूप में व्यव्हार कर रहे हैं। डीटीसी बस किसलिए है, दिल्ली के जवानों को आवागमन के लिए जिस जगह सुरक्षा की आवश्यकता होती है वहां ट्रांसपोर्ट करके दिल्ली के जवानों को पहुंचाया जाता है। सवाल उठता है कि दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली के निवासी नहीं है क्या, वे दिल्ली के नागरिकों के लिए काम नहीं करते है, क्या संसाधन उनके लिए नहीं हैं क्या? पुलिस वालों ने लाठी खाईं, तलवार खाईं, 400 से ज्यादा पुलिस वाले घायल हुए हैं लेकिन केजरीवाल को उनकी फिक्र नहीं। इससे पता चलता है केजरीवाल कितने आराजक हैं।