newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tussle: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांधी खानदान को दिखाया ठेंगा, नहीं दिया नोटिस का जवाब

कांग्रेस अनुशासन समिति की 11 अप्रैल को दिल्ली में बैठक थी। बैठक में तारिक अनवर, जेपी अग्रवाल और अंबिका सोनी भी शामिल हुए थे। जिसके बाद अनवर ने कहा था कि सुनील जाखड़ को नोटिस भेजा जा रहा है। क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके बयानों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।

चंडीगढ़। नेताओं की रार और चन्नी को सीएम बनाने के फैसले ने पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। अब ये रार और तेज हो रही है। कांग्रेस के सीनियर नेता और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी चलाने वाले गांधी खानदान के प्रति बगावती तेवर अपना लिए हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने बीते दिनों सुनील को कारण बताओ नोटिस दिया था। इसका जवाब उन्होंने अब तक नहीं दिया है। जबकि, सोमवार को जवाब देने का आखिरी दिन था। चर्चा इसकी भी है कि सुनील जाखड़ कांग्रेस को अलविदा भी कह सकते हैं।

sonia rahul

हाल ही में कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक के बाद सुनील जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों और दलित समुदाय के बारे में टिप्पणी करने पर नोटिस दिया गया था। जाखड़ ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से कहा कि नोटिस पर अभी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस अनुशासन समिति की 11 अप्रैल को दिल्ली में बैठक थी। बैठक में तारिक अनवर, जेपी अग्रवाल और अंबिका सोनी भी शामिल हुए थे। जिसके बाद अनवर ने कहा था कि सुनील जाखड़ को नोटिस भेजा जा रहा है। क्योंकि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उनके बयानों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।

channi and rahul gandhi

बता दें कि जाखड़ हमेशा ही सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा था कि संपत्ति को लेकर क्या मजाक कर रहे हैं। भगवान का शुक्र है कि कांग्रेस कार्यसमिति में पीबीआई लेडी ने चन्नी को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित नहीं किया, जिन्होंने पहली बार उन्हें सीएम के तौर पर प्रस्तावित किया था। वो उनके लिए संपत्ति हो सकते हैं, लेकिन पार्टी के लिए सिर्फ दायित्व हैं। जाखड़ ने ये भी लिखा था कि चन्नी के लालच ने खुद उनको और पार्टी को नीचे कर दिया। इसके अलावा चुनाव के दौरान जाखड़ ने दलितों के बारे में भी टिप्पणी की थी और ये भी कहा था कि हिंदू होने के कारण कांग्रेस ने उन्हें सीएम पद के लिए चेहरा नहीं माना। जाखड़ के इन बयानों की शिकायत चन्नी ने हाल ही में राहुल गांधी से मिलकर की थी।